Redmi-Realme-Vivo में कौन बेहतर
Redmi Note 8, Realme 5 Pro, Vivo Z1 Pro में कौन बेहतर?
Welcom to only try aap savagat he aaj ki post me dekhe ge
Xiaomi Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: कीमतऔर स्पेसिफिकेशन के आधार पर शाओमी रेडमी नोट 8, रियलमी 5 प्रोऔर वीवो ज़ेड1 प्रो में कौन बेहतर? आइए जानते हैं...
![]() |
| Redmi-Realme-Vivo में कौन बेहतर? |
Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 8 Pro के साथ रेडमी नोट 8 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। Redmi Note 8 की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 8 की सीधी भिड़ंत Realme 5 Pro और Vivo Z1 Pro से होगी। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Redmi Note 8, रियलमी 5 प्रो और वीवो ज़ेड1 प्रो में कौन बेहतर है? आइए जानते हैं...
- Redmi Note 8 बनाम Realme 5 Pro बनाम Vivo Z1 Pro Price in India
Realme 5 Pro Price in India की बात करें तो रियलमी 5 प्रो के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Realme ब्रांड का यह फोन Flipkart पर बेचा जाता है।
वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाता है।
Vivo Z1 Pro के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू। Vivo ब्रांड का यह फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले की। डुअल-सिम वाले रेडमी नोट 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल Redmi K20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।
डुअल-सिम वाले रियलमी 5 प्रो में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। वहीं, डुअल-सिम वाले वीवो ज़ेड1 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
शाओमी ब्रांड के इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है। Realme ब्रांड के इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Vivo ब्रांड के इस फोन में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, साथ ही इसमें एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।
Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
रियलमी 5 प्रो में भी आपको चार रियर कैमरे मिलेंगे। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
तीन रियर कैमरों से लैस है Vivo Z1 Pro। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।
रेडमी नोट 8 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है। Redmi Note 8 स्मार्टफोन 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। Vivo Z1 Pro की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है।
- Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: डिस्प्ले
डुअल-सिम वाले रियलमी 5 प्रो में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। वहीं, डुअल-सिम वाले वीवो ज़ेड1 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
- Redmi Note 8 बनाम Realme 5 Pro बनाम Vivo Z1 Pro: प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
Vivo ब्रांड के इस फोन में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, साथ ही इसमें एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।
- Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: कैमरा
रियलमी 5 प्रो में भी आपको चार रियर कैमरे मिलेंगे। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
तीन रियर कैमरों से लैस है Vivo Z1 Pro। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for all the best