Redmi 8 launched in India.

 Redmi 8 launched in India.


Redmi 8 के पहले 50 लाख खरीदारों को स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 

64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि

इसकी कीमत 8,999 रुपये है।


Redmi 8 launched in India.
Redmi 8 launched in India.

Redmi 8 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया रेडमी फोन कंपनी के लोकप्रिय हैंडसेट रेडमी 7 का अपग्रेड है जिसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। रेडमी 8 में वाटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहफोन 5,000 एमएएच  की बैटरी के साथ आता है और इसमें यूएसबी टाइब-सी पोर्ट है। रेडमी 8 के पिछले हिस्से पर नया "ऑरा मिरर डिज़ाइन" है। गौर करने वाली बात है कि नए Redmi फोन को लॉन्च करने से पहले Xiaomi ने भारतीय मार्केट में 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत वाले रेडमी 8ए को उतारा था।


  • Redmi 8 price in India, sale details


रेडमी 8 की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा।


लॉन्च ऑफर्स के तहत, फोन के पहले 50 लाख खरीदारों को स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बताया है कि 3 जीबी रैम वेरिएंट ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 4 जीबी रैम वेरिएंट में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड, सेफायर ब्लू और एमराल्ड ग्रीन रंग में मिलेगा। रेडमी 8 पर पानी के छींटों से प्रोटेक्शन के लिए पी2आई कोटिंग दी गई है। फोन की बिक्री 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि से शुरू होगी। फोन की बिक्री मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर होगी।

ज्ञात हो कि रेडमी 8 वाकई में Redmi 7 का अपग्रेड है। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।




  • Redmi 8 specifications, features


डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।


रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है।

Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।


dosto aapne hamri is post me Redmi 8 launched in India ke bare pda aapko hamari post kaise lagi comment box me jrur btaye ! Thanks You !
दोस्तों आप हमारी और पोस्ट भी पढ़ सकते है आशा है की हंगरी पोस्ट आपको पसंद आई होगी आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ