Oppo A5 2020 हुआ सस्ता, जानें नया दाम Hindi Me 2019-20
Welcom to only try me aap savagat he aaj ki post me dekhe ge
Welcom to only try me aap savagat he aaj ki post me dekhe ge
Oppo A5 2020 को 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया
गया था। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 8
मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
Oppo A5 2020 को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। चार रियर कैमरे वाले ओप्पो ए5 2020 के साथ मार्केट में Oppo A9 2020 को भी उतारा गया था। लॉन्च के एक महीने बाद कंपनी ने ओप्पो ए5 2020 की कीमत में कटौती करने का ऐलान किया है। यह फोन 500 रुपये सस्ता हो गया है। लेकिन कंपनी ने फोन के 3 जीबी रैम वाले शुरुआती मॉडल के दाम को कम किया है। अब ग्राहक इसे 11,990 रुपये में खरीद पाएंगे। याद रहे कि ओप्पो ए5 2020 को 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
ओप्पो ए5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसका दाम 11,990 रुपये हो गया है। फोन अमेज़न इंडिया और ओप्पो ई-शॉप पर उपलब्ध है। दूसरी तरफ, Oppo A5 2020 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा। फोन डेज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक रंग में खरीदा जा सकता है।
ओप्पो ए5 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलता है। ओप्पो के इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और ये गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए Oppo फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।
ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो ए5 2020 हैंडसेट 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Oppo A5 2020 price in India
Oppo A5 2020 specifications
ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो ए5 2020 हैंडसेट 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for all the best