Realme 3 pro all जानकारी हिंदी में

Realme 3 pro all जानकारी हिंदी में 

वेलकम टू देशी बॉय टेक आज आप Realme 3 pro all जानकारी हिंदी में पड़ेगे चलिए सुरु करते है। 
Realme ने पिछले एक साल में ही एक से बढ़कर एक डिवाइसों को लांच करके एक अच्छे ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी की हमेशा से ही किफायती कीमत में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन प्रदान करने की वजह से सीधे तौर पर शाओमी को टक्कर देती है। Realme 3 के लांच इवेंट में ही कंपनी ने Redmi Note 7 Pro के विकल्प को लांच करने की घोषणा की थी और आज कंपनी ने Realme 3 Pro को लांच कर दिया है। (Realme 3 Pro)
Realme 3 pro all जानकारी हिंदी में
Realme 3 pro all 

Note 7 Pro के अलावा Realme 3 Pro सैमसंग की A-सीरीज और Asus के Zenfone Max Pro M2 को भी टक्कर देता है तो क्या 15,000 रुपए से कम कीमत में यह बेस्ट डिवाइस साबित होती है? तो चलिए !


Realme 3 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मॉडलRealme 3 Pro
डिस्प्ले6.3 इंच, 1080 x 2340 पिक्सेल IPS LCD ड्यू-ड्राप नौच !
प्रोसेसर2.2 GHz, ओक्टा-कोर,  स्नैपड्रैगन 710 !
रैम4GB/6GB !
इंटरनल स्टोरेज64GB/128GB डेडिकेटेड  कार्ड स्लॉट !
सॉफ्टवेयरएंड्राइड 9 Color OS 6.0 !
रियर कैमरा16MP (F/1.7) + 5MP (F/2.4) !
फ्रंट कैमरा25MP (f/2.0) !
बैटरी4045mAh, 20W VOOC फ़ास्ट चार्जिंग !

Realme 3 Pro


Realme 3 Pro को हाथ में पकड़ने पर यह इस सेगमेंट में उपलब्ध अन्य विकल्पों से कुछ ज्यादा अलग फील नहीं देता है लेकिन इस्तेमाल करने पर थोड़े टाइम बाद यह सामान्य लगने लगता है।
सामने की तरफ आपको FHD+ स्क्रीन रेज़ोलुशन वाली वाटर-ड्राप नौच युक्त स्क्रीन दी गयी है जिसके चारों तरफ पतले बेज़ेल के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी देखने को मिलती है।
पीछे की तरफ से देखने पर यह Note 7 Pro से पूरी तरह अलग लगता है।
Realme ने यहाँ पर भी आपको प्लास्टिक बैक-पैनल दिया है। पीछे की तरफ ग्लास-बैक की जगह प्लास्टिक मटेरियल का इस्तेमाल किया है जो ड्राप टेस्ट में थोडा सा बेहतर साबित होता है।अच्छी बात यह है की 3 Pro थोडा पतला और Note 7 Pro के मुकाबले वजन में हल्का भी है। पीछे की तरफ बैक-पैनल के किनारों पर दिया गया घुमाव इसके अच्छी पकड प्रदान करता है।

Realme 3 pro


Realme ने Pro वरिएन्त में भी ग्रेडिएंट फिनिश दी है तो इसको काफी ट्रेंडी बनाता है और अगर आप बैक-पैनल को एक एंगल से देखे है तो एक “S” लाइन काफी बेहतर तरीके से दिखाई पड़ती है।
पीछे की तरफ दिया गया कैमरा सेटअप थोडा सा उठा हुआ है लेकिन बॉक्स में मिलने वाला केस उसको समतल कर देता है। प्राइमरी कैमरा सेंसर पर दिया गया पीला-रिंग Realme का ट्रेडमार्क बनता जा रहा है लेकिन Realme 3 Pro उसके बिना भी काफी अच्छा लगता सकता था।
स्पीकर ग्रिल, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो-USB पोर्ट तीनो चीजे निचले किनारे पर मिलती है। USB-टाइप C पोर्ट का ना दिया जाना थोडा हैरान करता है लेकिन VOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट यहाँ पर बेहतर चार्जिंग दे सकती है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ