Redmi Note 7 Pro reviews in hindi

 Redmi Note 7 Pro reviews in hind

कीमत को देखते हुए यही कहा जा सकता है, कि कागज़ी तौर पर Redmi Note 7 Pro के हार्डवेयर को कोई और फोन चुनौती नहीं दे सकता! इन हार्डवेयर के दम पर यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट का बेस्ट हैंडसेट साबित होगा ?


Redmi Note 7 Pro reviews in hindi
Redmi Note 7 Pro 


 Note 7 Pro Price in India: रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुर





Xiaomi ने रेडमी  Note 7 और Redmi Note 7 Pro को लॉन्च करके भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। रेडमी  Note 7 Pro ज़्यादा दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। यह रेडमी हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल कैमरा, बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट लैस है। और ये सारे फीचर एक प्रीमियम बॉडी का हिस्सा हैं। कीमत को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि कागज़ी तौर पर Redmi Note 7 Pro के हार्डवेयर को कोई और फोन चुनौती नहीं दे सकता। क्या इन हार्डवेयर के दम पर यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट का बेस्ट हैंडसेट साबित होगा ? हम इस सवाल का जवाब Redmi Note 7 Pro के रिव्यू के ज़रिए ढूंढने की कोशिश करेंगे।


रेडमी  Note 7 Pro डिज़ाइन


रेडमी सीरीज़ के बजट स्मार्टफोन आमतौर पर स्टेंडर्ड डिज़ाइन लैंगवेज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन Redmi Note 7 Pro बहुत अलग है। Xiaomi ने इस फोन के लिए प्रीमियम ग्लास सैंडविच डिज़ाइन को इस्तेमाल किया है। यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत है, साथ में मज़बूत भी। पहली नज़र में रेडमी  सब-ब्रांड का यह फोन अपनी कीमत से ज़्यादा महंगा लगता है जो अच्छी बात है।


Redmi Note 7 Pro के दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। किनारों पर प्लास्टिक रिम का इस्तेमाल हुआ है। ग्लास रियर पैनल के किनारे घुमावदार हैं। इस कारण से फोन हाथों में अच्छा एहसास देता है। हमने फोन के स्पेस ब्लैक वेरिएंट को रिव्यू किया। इसकी तारीफ में हम इतना ही कहेंगे, यह दिखने में शानदार है। हमें रिफ्लेक्टिव फिनिश पंसद आया। पिछले हिस्से पर छोटा सा रेडमी का लोगो भी है।


अब बात कमियों की। फोन पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। ब्लैक कलर वेरिएंट में दाग-धब्बे साफ नज़र आते हैं। रियर कैमरे उभार वाले हैं। हाल के दिनों में इतना चौड़ा कैमरा उभार नहीं देखने को मिला है। रेडमी नोट 7 प्रो के यूज़र्स को इन दो कमियों के साथ समझौता करना पड़ेगा। अच्छी बात है कि प्रोटेक्टिव कवर से इन कमियों को दूर किया जा सकता है। Redmi नॉट 7 Pro नेप्ट्यून ब्लू और नेब्यूला रेड रंग में भी उपलब्ध होगा। ये दोनों फोन मेटालिक ग्रेडिएंट डिज़ाइन वाले हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ