Samsung Galaxy A10s cheaper

Samsung Galaxy A10s cheaper



Samsung Galaxy A10s : दो रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।


Samsung Galaxy A10s cheaper
Samsung Galaxy A10s cheaper



Samsung Galaxy A10s की कीमत कम कर दी गई है। इस फोन के दाम में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। 9,499 रुपये में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन नई कीमत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर अभी लिस्ट नहीं हुआ है। हालांकि, सैमसंग इंडिया ने कीमत कम किए जाने की पुष्टि गैजेट्स 360 से कर दी है। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए10एस इनफिनिटी वी डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है। स्मार्टफोन के 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाले विकल्प हैं।

Samsung Galaxy A10s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए10एस के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इस फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung India ने गैजेट्स 360 से कीमत में कटौती की पुष्टि की है। सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फोन नई कीमत में उपलब्ध है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ऑफलाइन मार्केट में कीमत कम होने की जानकारी दी थी।

हालांकि, फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में अब भी फोन की पुरानी कीमत ही दिख रही है। अमेज़न इंडिया पर 2 जीबी रैम वेरिएंट को 8,499 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट को 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर कीमत सैमसंग की अपनी वेबसाइट से भी कम है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को भारत में 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 2 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का है। फोन के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये थी। यह ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंग में मिलेगा।
Samsung Galaxy A10s specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए10एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस सैमसंग फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में 2 जीबी/ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए Samsung Galaxy A10s में दो रियर कैमरे हैं। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

गैलेक्सी ए10एस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 156.9x75.8x7.8 मिलीमीटर।

अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तोअगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं  !!धन्यवाद !!
 कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं  !!धन्यवाद !!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ