Xiaomi Redmi Note 3 | भारत में लॉन्च |
नमस्कार दोस्तों आज हम Xiaomi Redmi Note 3 के बारे में जानेगे तो
चलिए शुरू करते है ! शाओमी ने गुरुवार को भारत में रेडमी नोट 3
स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया ! चीन के बाद इस स्मार्टफोन को
पहली बार भारत में लॉन्च किया गया है।
Xiaomi Redmi Note 3 ने गुरुवार को भारत में रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। चीन के बाद इस स्मार्टफोन को पहली बार भारत में लॉन्च किया गया है! यह चीन में नवंबर में लॉन्च हुए मीडियाटेक प्रोसेसर आधारित Redmi Note 3 स्मार्टफोन है।
शाओमी ने चीन में जनवरी में Redmi Note 3 का नया वेरिएंट पेश किया था। Xiaomi Redmi Note 3 के नए वेरिएंट मीडियाटेक की जगह क्वालकॉम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह डार्क ग्रे ! शैंपेन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही शाओमी ने ऐलान किया कि हाल ही में लॉन्च इसका फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5 अप्रैल में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi Redmi Note 3 के दो वेरिएंट होंगे जिनके रैम और स्टोरेज अलग होंगे। एक वेरिएंट 2 जीबी के रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ ! 2 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये होगी।
इस मेटल बॉडी हैंडसेट में भी ओरिजिनल Redmi Note 3 की तरह इसके रियर पैनल पर अल्ट्राफास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल है। ग्रफिक्स के लिए एंड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है।
एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4 जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4050 एमएएच की बैटरी है, जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। यूज़र एक घंटे चार्ज़ करके हैंडसेट में 50 फीसदी बैटरी पावर पा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसका डाइमेंशन 150x76x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
शुरुआत में रेडमी नोट 3 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और Mi.com पर 9 मार्च से उपलब्ध होगा। जल्द ही रेडमी नोट 3 को दूसरी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, स्नैपडील से भी खरीदा जा सकेगा !
शुरुआत में रेडमी नोट 3 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और Mi.com पर 9 मार्च से उपलब्ध होगा। जल्द ही रेडमी नोट 3 को दूसरी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, स्नैपडील से भी खरीदा जा सकेगा !
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी है ! तो आप हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये मिलते है नेस्ट पोस्ट में तब तक के लिए धन्यवाद !



0 टिप्पणियाँ
Thanks for all the best