Nokia 2.3 launched in India
Nokia 2.3:- के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,199 रुपये में बेचा जाएगा। Nokia ब्रांड के इस फोन के बैक पैनल पर डबल रियर कैमरा सेटअप है।
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने भारतीय मार्केट में अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 2.3 को उतार दिया है। इस फोन से महीने की शुरुआत में ही पर्दा उठा था, इस फोन के साथ कंपनी ने एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दी है, इसके साथ दिए जाने वाले एक्सेसरी 6 महीने की वारंटी के साथ आएंगे। नोकिया 2.3 हैंडसेट 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे के साथ आता है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी है।
Nokia 2.3 Price and Offers in India
Nokia 2.3 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,199 रुपये में बेचा जाएगा। फोन 27 दिसंबर से नोकिया इंडिया ई-शॉप, अधिकृत रिटेल स्टोर्स, क्रोमा, रिलायंस, संगीता, पूर्विका, बिग सी और मायजी में उपलब्ध होगा।
Nokia 2.3 खरीदने वाले मौज़ूदा जियो ग्राहकों को 7,200 रुपये का फायदा होगा। इसके लिए उन्हें 249 रुपये और 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुनना होगा, जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा, ज़ूमकार की ओर से 2,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा और क्लियरट्रिप से 3,000 रुपये।
एक साल रिप्लेसमेंट गारंटी की बात करें तो अगले साल 31 मार्च तक नोकिया 2.3 खरीदने वाले ग्राहक अपने फोन में कोई हार्डवेयर प्रोब्लम और मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने पर नोकिया मोबाइल केयर से नया फोन पाएंगे। इसके खरीदारों को एक्सेसरी और सॉफ्टवेयर के साथ 6 महीने की वारंटी मिलती है।
Nokia 2.3 specifications
डुअल-सिम (नैनो) वाला नोकिया 2.3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है।
अब बात कैमरा सेटअप की। Nokia ब्रांड के इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia 2.3 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.4 है।
नोकिया 2.3 में 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (v2.0) और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। अलग से Google असिस्टेंट बटन के अलावा एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि नोकिया 2.3 में बेहतर ग्रिप के लिए ड्यूरेबल बॉडी के साथ 3डी नैनो टेक्स्चर भी है।
अगर आपको हमरी पोस्ट Nokia 2.3 launched in India अच्छी लगे तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताये मिलते है, नेस्ट पोस्ट में तब तक के लिए जय हिन्द जय भारत !!!!! धन्यवाद !!!!!




0 टिप्पणियाँ
Thanks for all the best