OPPO A5 2020
Oppo A5 2020 - को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है। ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है।
Oppo A5 2020 की कीमत एक बार फिर कम हुई है। कंपनी ने ओप्पो ए5 2020 के 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 500 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1,000 रुपये कम किया है। Oppo ने गैजेट्स 360 को बताया है कि ओप्पो ए5 2020 के दाम में यह कटौती स्थाई है। फोन नई कीमतों के साथ Oppo की वेबसाइट पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि बीते साल सितंबर में लॉन्च किए जाने के बाद से ओप्पो ए5 2020 के दाम में यह दूसरी कटौती है।
Oppo A5 2020 price in India
ओप्पो ए5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। गौर करने वाली बात है कि Oppo ने बीते हफ्ते ही भारतीय मार्केट में अपने Oppo A5 2020 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट उतारा है। ओप्पो ए5 2020 के नए मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Oppo A5 2020 specifications
ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो ए5 2020 हैंडसेट 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
डिस्प्ले - 6.50 इंच
फ्रंट कैमरा - 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा - 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम - 3 जीबी
स्टोरेज - 64 जीबी
बैटरी क्षमता - 5000 एमएएच
ओएस - एंड्रॉ़यड
Oppo A5 2020 (3GB RAM, 64GB) - खरीदे 11,490
अगर आपको हमारी पोस्ट OPPO A5 2020 अच्छी लगे तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताये



0 टिप्पणियाँ
Thanks for all the best